BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

जरूरतमंद लोगों को गांव गांव जाकर शिविर लगाकर तेज बहादुर एजुकेशन ट्रस्ट के द्रारा किया गया कंबल वितरण

 जरूरतमंद लोगों को गांव गांव जाकर शिविर लगाकर तेज बहादुर एजुकेशन ट्रस्ट के द्रारा किया गया कंबल वितरण


     


आइडियल इंडिया न्यूज़ 

राहुल गौतम मछली शहर जौनपुर 

मछलीशहर। तेज बहादुर सेवा हास्पिटल के डायरेक्टर डा.तेज बहादुर यादव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तेज बहादुर सेवा एजुकेशनल ट्रस्ट के माध्यम से लगातार लगभग 26 दिनों से कंबल वितरण कर रहे हैं हर साल अपने हॉस्पिटल पर डॉ तेज बहादुर यादव हजारों कंबल वितरण करते हैं लेकिन लोगों के द्वारा जब डा.तेज बहादुर यादव को पता चला कि अस्पताल पर कंबल वितरण करते समय ऐसे ऐसे लोग भी आ जाते हैं जो जरूरतमंद नहीं होते हैं वह भी कंबल को लेकर चले जाते थे जिससे जरूरतमंद लोगों को उतना कंबल नहीं मिल पाता था जितना अपात्र लोग कंबल लेकर चले जाते थे ।

        

इन सभी कारणों के वजह से डा.तेज बहादुर यादव ने गांव गांव जाकर कंबल वितरण करने का कार्य शुरू कर दिए इसी तरह मछली शहर ब्लॉक क्षेत्र के भिदुना ग्राम सभा पहुंचे वहां पर विशेष जरूरतमंद लगभग 250 लोगों को कंबल वितरण किया गया ।इसी तरह रसूलपुर बिंद बस्ती में ग्रामसभा में भी डा. तेजबहादुर यादव पहुँच कर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किये।  

इसी के साथ ही डा.तेज बहादुर यादव अपने अस्पताल व अपने घर जमालपुर में भी जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण।डा.तेजबहादुर यादव ने अपने हास्पिटल पर रोजाना दर्जनों लोगों को कंबल वितरण कर रहे हैं इस मौके पर ग्राम प्रधान सूर्यभान यादव जमालपुर व प्रधान जयप्रकाश व भावी ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी सुभाष चंद्र गौतम बीडीसी चमेला देवी बिंद व उमापुर ग्रामसभा में बाबुल नाथ यादव पूर्व प्रधान,गोवा लाल बिंद बीडीसी, राजेश माली जितेंद्र सिंह,दीपक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ