आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह ने अपने पिता के प्रथम पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने किया
स्व. पब्बर सिंह ने आजीवन गरीबों के लिए काम किया - मुख्य अतिथि बेंच आफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह
स्वर्गीय बब्बर सिंह एक नेक व्यक्ति थे उनके आदर्श अनुकरणीय है - विशिष्ट अतिथि ,राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव इजा, संजय पांडेय सरस
आइडियल इंडिया न्यूज़
सूरज सिंह, तरवां, आजमगढ़
तरवां आजमगढ़। आइडिय जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह ने अपने पैतृक आवास तरवां सोनबरसा गांव में अपने पिता स्वर्गीय पब्बर सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे के आयोजन के साथ-साथ गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया। क्षेत्र के लगभग 150 विधवा महिला, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ठंड और सर्दी से राहत देने के लिए कंबल वितरण किया गया। जिसको पा कर उनके चेहरे पर खुशी छा गई। कार्यक्रम का प्रारंभ स्व. पब्बर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि,साहित्यकार, पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजमगढ़ मुख्यालय से पधारे बेंच आफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय पब्बर सिंह ने आजीवन गरीबों मजलूमों के लिए कार्य किया।उनके मदद के लिए वह हमेशा आगे रहते थे। हम सबको उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। वह आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनके आदर्श हमेशा स्मरणीय रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रवक्ता संजय पांडे सरस ने कहा कि स्वर्गीय पब्बर सिंह बहुत ही नेक और संस्कारवान व्यक्ति थे। उनके न रहने के बावजूद उनके चारों पुत्रों राहुल सिंह, गौरव सिंह, विशाल सिंह और अतुल सिंह के अंदर उनके संस्कार आज भी विद्यमान है। स्व. पब्बर सिंह को उनके अच्छे कार्यों के लिए लंबे समय तक याद किया जाता रहेगा। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय मंत्री विजय विश्वकर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इसी क्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिसमें जिला अध्यक्ष भाजपा ध्रुव सिंह , पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव, आलोक राय, पल्हमेश्वरी हॉस्पिटल डॉक्टर बी के पटेल, सीएमओ पीजीआई हॉस्पिटल डॉक्टर मनोज ,कृष्ण ऑर्थो खरिहानी डॉक्टर राम केवल भारद्वाज, सुमन हॉस्पिटल शिव प्रकाश सिंह,सहित पत्रकारगण डॉ राम सुंदर गौड, गणेश गुप्ता, जय शर्मा, सूरज सिंह, उमेश पांडे, अजीत सिंह आदि का नाम उल्लेखनीय है।

0 टिप्पणियाँ