कड़ाके की ठंड व शीत लहर में असहायों को मिला सहारा
सामाजिक संस्थान ने वृद्धा आश्रम में किया कंबल वितरण कार्यक्रम
आइडियल इंडिया न्यूज़धीरज पांडे मिर्जामुराद वाराणसी
सामाजिक संस्था मिशन समाज सेवा ने कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए राष्ट्रीय सलाहकार ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में आशापुर स्थित वृद्धा आश्रम में बड़े, बूढों, बुजुर्गों एवं बुजुर्ग माताओं, बहनों को कंबल वितरण किया गया।
संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार ज्योति प्रकाश ने बताया कि इस ठंड में यह चौथी बार कार्यक्रम किया गया है। इससे पूर्व में सड़क किनारे झुग्गियों, झोपड़ियों में जरूरतमंद असहाय लोगों को अभियान चला कर उनको ठंड में गर्म कपड़ों एवं कंबल वितरण का कार्यक्रम चलाया गया था।
मिशन समाज सेवा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा ने बताया कि हमारी संस्था जरूरतमंद, असहाय लोगों के लिए सदैव तत्पर रहता है तथा वर्ष भर कुछ न कुछ कार्य जरूरतमंदों के लिए करता रहता है।
तीज त्योहार पर वृद्धा आश्रम में माताओं एवं बहनों को साड़ियों एवं मिठाइयों का वितरण किया जाता है। संस्था बुजुर्गों को निशुल्क चश्मा वितरण, ब्लड डोनेशन तथा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर अलग-अलग ग्रामीण बस्तियों में लगवाने का कार्य करता है।
वृद्धा आश्रम में कंबल वितरण के इस आयोजन में राष्ट्रीय सलाहकार ज्योति प्रकाश के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, महानगर अध्यक्ष टार्जन बाहुबली, नगर अध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा, नगर उपाध्यक्ष अनंत शुक्ला इत्यादि मौजूद रहे।
Photo from Dr Pramod Vachaspati

0 टिप्पणियाँ