जितेंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष एवं आलोक विश्वकर्मा महामंत्री निर्वाचित:
अवनींद्र दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष,संदीप श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष,विनय कुमार मौर्य कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित:आइडियल इंडिया न्यूज़
राहुल गौतम मछली शहर जौनपुर
मछलीशहर।अधिवक्ता भवन में शुक्रवार को अधिवक्ता समिति के पांच पदों के प्रत्याशियों के मतों की गणना हुई।
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र श्रीवास्तव 164 मत पाकर 25 मतों से विजई हुए जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी बाबू राम को 139 मत मिले। वहीं महामंत्री पद पर आलोक विश्वकर्मा 160 मत पाकर 75 मतों के अंतर से विजई हुए जबकि बृजेश कुमार को 85 मत,वेद प्रकाश श्रीवास्तव 42मत, सुभाष चंद्र मौर्य को 13 मत,संजय कुमार को 3 मिले।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनींद्र दूबे 200 मत पाकर 98 मतों से विजई रहे वहीं रमेश प्रताप सिंह को 102 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर संदीप श्रीवास्तव 151 मत पाकर मात्र दो मतों से विजय रहे वहीं बृजेश कुमार पाल को 149 मत मिले।कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार मौर्य 152 मत पाकर 71 मतों से विजई हुए जबकि कृष्ण कुमार गौतम को 81और प्रेम चंद्र यादव को 59 मत मिले।17 मतपत्र निरस्त हुए।कुल 306 मत पड़े थे।वहीं आय व्यय निरीक्षक पद पर अनुराग सिन्हा,संयुक्त सचिव प्रशासन अशोक मिश्रा, पुस्तकालय विनोद कुमार,प्रकाशन लाल साहब यादव, उपाध्यक्ष 2 पद 10 वर्ष से अधिक संतोष कुमार यादव, रतन लाल गुप्ता,
कार्यकारिणी सदस्य (15 वर्ष से अधिक अनुभव)पद पर सुरेश चंद्र मौर्य,शिव सागर पाल,मानिक लाल पाल,कार्यकारिणी सदस्य(15 वर्ष से कम अनुभव)पद पर गुलशन मौर्य,हरेंद्र कुमार यादव,मनोज कुमार पाल,कमला कांत यादव,दिलीप कुमार,जय प्रकाश का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।चुनाव समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा,सदस्य अशोक कुमार श्रीवास्तव,यज्ञ नारायण सिंह,दयानाथ पटेल एवं अध्यक्ष हुबेदार पटेल,महामंत्री नन्दलाल यादव,आर. पी. सिंह,रघुनाथ प्रसाद,भरत लाल यादव,इंदु प्रकाश सिंह,अजय सिंह,सतीश कुमार,कमलेश कुमार की उपस्थिति में मतगणना प्रक्रिया सम्पन्न हुई।मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रही।

0 टिप्पणियाँ