BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

एक्कीस दिन के मासूम की की दर्दनाक मौत, रजाई में सुलाने से घुटा दम

आइडियल इंडिया न्यूज़ ,जयचन्द, वाराणसी



वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है,जिसने हर किसी का दिल दहला दिया।ठंड से बचाने के लिए मां ने अपने 21 दिन के मासूम को रजाई ओढ़ाई,लेकिन वही रजाई उसकी जान की दुश्मन बन गई। पलभर में वह नन्हा चेहरा हमेशा के लिए शांत हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर निवासी राहुल के घर 21 दिन पूर्व पुत्र का जन्म हुआ था।घर में पहली संतान के आने से खुशियों का माहौल था। परिवार ने बड़े उत्साह के साथ ‘बरहीं’ का कार्यक्रम मनाया था।रिश्तेदारों की मौजूदगी में घर में मिठाइयां बंटी थीं,हंसी-खुशी का माहौल था। लेकिन अब उसी घर में चीख-पुकार गूंज रही है।बीती रात राहुल की पत्नी सोना ने अपने लाड़ले को दूध पिलाया। बच्चा दूध पीने के बाद मुस्कराया और फिर सो गया।ठंड अधिक थी,इस लिए मां ने उसे बच्चों वाली रजाई ओढ़ा दी।रात धीरे-धीरे बीतती रही।लेकिन जब बहुत देर तक बच्चा नहीं जागा तो मां को कुछ अजीब लगा।जब उसने रजाई हटाकर देखा तो दिल थम गया।बच्चा निःशब्द पड़ा था,उसकी सांसें थम चुकी थीं।मां की चीख से घर में कोहराम मच गया।परिजन तुरंत बच्चे को वाराणसी के अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों के अनुसार दम घुटने से मासूम की मौत हुई है।कुछ दिन पहले तक जिस घर में हंसी-खुशी गूंज रही थी,अब वहां सन्नाटा छाया हुआ है।मां अपने बच्चे को सीने से लगाए रोती रही,लेकिन गोद सूनी हो चुकी थी।गांव में मातम पसरा है और हर किसी की आंखें नम हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ