महिला एवं बालिका सुरक्षा की दिशा में श्रावस्ती पुलिस की सशक्त पहल
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आइडियल इंडिया न्यूज़
सीताराम गुप्ता/श्रावस्ती बहराइच
महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद श्रावस्ती में व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम एवं क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में श्रावस्ती पुलिस द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभियान निरंतर चल रहा है।
अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों—कोतवाली भिनगा, सिरसिया, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना, नवीन मॉडर्न थाना, महिला थाना एवं शक्ति मोबाइल टीम द्वारा बाजारों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुँचकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान—
महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना का व्यापक प्रचार
आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता के लिए हेल्पलाइन सेवाओं से परिचय
पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास व सहयोग को सुदृढ़ करना
साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु जागरूकता
जागरूकता सत्रों के दौरान साइबर सुरक्षा, महिला अपराधों से बचाव, कानूनी सहायता, आत्मरक्षा के सरल उपायों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्याएँ खुलकर साझा करने का अवसर भी दिया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया—
112 – आपातकालीन सेवा
1090 – महिला पावरलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
102/108 – एम्बुलेंस सेवा
1098 – बाल हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
इसके अतिरिक्त *मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, वन स्टॉप सेंटर, मिशन शक्ति केंद्र सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी* देकर पात्र लाभार्थियों को लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को सूचनात्मक पम्पलेट भी वितरित किए गए।
श्रावस्ती पुलिस का सतत प्रयास है कि जनपद की प्रत्येक महिला एवं बालिका अपने अधिकारों के प्रति सजग रहे और किसी भी संकट की स्थिति में निर्भय होकर सहायता प्राप्त कर सके।
यह अभियान महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सुरक्षित एवं संवेदनशील समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

0 टिप्पणियाँ