BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

मृत पुत्र की आखिरी ख्वाहिश पूरी कर परिजनों ने दी भावुक श्रद्धांजलि

 मृत पुत्र की आखिरी ख्वाहिश पूरी कर परिजनों ने दी भावुक श्रद्धांजलि


आइडियल इंडिया न्यूज़ धीरज पांडे मिर्जामुराद वाराणसी

हरहुआ । शिवपुर क्षेत्र में पिछले दिनों एक स्कूल में गोली से जान गंवाने वाले हेमंत पटेल की याद में परिजनों ने उनकी अधूरी इच्छा को पूरा कर भावुक श्रद्धांजलि दी। कैलाश पटेल के युवा पुत्र हेमंत की मृत्यु से पूर्व यह ख्वाहिश थी कि वह स्कॉर्पियो-एन गाड़ी खरीदे।
शुक्रवार को परिजनों ने हरहुआ स्थित एक एजेंसी के शोरूम से स्कॉर्पियो-एन गाड़ी खरीदी। इस दौरान गाड़ी के भीतर हेमंत पटेल की तस्वीर रखी गई, वहीं वाहन के बाहर भी उसकी फोटो लगाकर नमन किया ।
    मृत पुत्र की याद में परिजनों द्वारा की गई इस पहल की चर्चा होती रही। लोगों ने कहा कि बेटे की आखिरी इच्छा को पूरा कर परिजनों ने एक भावनात्मक और संवेदनशील उदाहरण पेश किया।
       इस दौरान कैलाश पटेल, जितेंद्र सिंह पटेल, नीतीश पटेल, निलेश पटेल मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ