BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

सीतापुर: परसेंडी की ग्राम पंचायत मूसेपुर में गौशाला बनी मिसाल, प्रधान की देखरेख में मवेशियों की बेहतर व्यवस्था

 सीतापुर: परसेंडी की ग्राम पंचायत मूसेपुर में गौशाला बनी मिसाल, प्रधान की देखरेख में मवेशियों की बेहतर व्यवस्था

आइडियल इंडिया न्यूज, पुनीत यादव सीतापुर

सीतापुर। जनपद के विकासखंड परसेंडी अंतर्गत ग्राम पंचायत मूसेपुर की गौशाला इन दिनों अपनी बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। ग्राम प्रधान प्रेम चंद की सक्रिय देखरेख में गौशाला में गोवंश के लिए हरे चारे, स्वच्छ पानी एवं ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था की गई है।

गौशाला परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नियमित रूप से गोबर की सफाई, पानी की टंकियों की सफाई और परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे गोवंश स्वस्थ और सुरक्षित रह सकें।

ग्राम प्रधान प्रेम चंद स्वयं सुबह और शाम गौशाला का निरीक्षण करते हैं और प्रत्येक व्यवस्था पर नजर रखते हैं। उनकी निगरानी में चारे की उपलब्धता, पशुओं के रहने की व्यवस्था तथा ठंड से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम लगातार किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान द्वारा की जा रही नियमित देखरेख के चलते गौशाला में गोवंश सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं है। यह गौशाला अन्य पंचायतों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ