मां और पत्नी की पीट पीट कर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्या के बाद लाश मे से नोच नोच कर मास खाया और जुटे हुए लोगों के ऊपर फेकता रहा
आइडियल इंडिया न्यूज़
लवकुश पाण्डेय कुशीनगर
कप्तानगंज कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसा में आज प्रातः 8 बजे एक कलयुगी पुत्र ने मां और पत्नी की छत पर मच्छरदानी लगाने के लिए बने सीमेंटेड की जमावड़ा से पीट-पीट कर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम परसा निवासी सिकंदर गुप्ता का रविवार की शाम को अपनी मां और पत्नी से किसी बात को लेकर कहा सुनी होने हुई थी । सोमवार की सुबह 8 बजे सिकंदर ने छत पर रखे सीमेंटेड की जमावड़ा उठाकर अपनी मां रूना देवी पत्नी बनवारी गुप्ता उम्र 60 वर्ष और पत्नी प्रियंका देवी उम्र 28 वर्ष सर पर प्रहार कर उसे क्षत विक्षत कर दिया और दोनों की तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सिकंदर छत से ही मृतक अपनी मां और पत्नी का मांस का टुकड़ा निर्दयता पूर्वक बाहर फेक रहा था तभी गांव वाले उधर से गुजर रहे थे और उन्होंने सिकन्दर के इस हरकत को देखा तो लोगो ने गांव के प्रधान को सूचना दिया। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दिया पुलिस मौके पर पहुंची और सिकंदर को गिरफ्तार किया। ग्रामीणों ने बताया कि सिकंदर मानसिक रूप से विछिप्त था और शराब का आदी था तथा हमेशा घर पर उसकी मां और पत्नी से विवाद होता रहता था। रविवार की रात में भी उसने पत्नी और मां से झगड़ा किया था और अक्सर मारपीट होता रहता था। सिकंदर चार बहनों में इकलौता भाई था। चारों बहनों की भी शादी हो गई है। सिकंदर की शादी पांच वर्ष पूर्व देवरिया जिले के गौरी बाजार में हुई थी। बहनों की शादी हो चुकी है और वह अपने घर पर हैं। इस नृशंस हत्या से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी प्रविन्द राय अपने हमराहीयो के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा मां और पत्नी का क्षत विक्षत शव पड़ा हुआ है। वहां मौजूद हत्यारे सिकंदर को गिरफ्तार करते हुए उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया । घटना की सूचना पाकर फॉरेंसिक प्रभारी शशि राय और कसया के क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा घटना स्थल पर पहुंचकर जांच किया तथा ग्रामीणों से भी पूछताछ की। फॉरेंसिक प्रभारी श्री प्रकाश राय ने अपनी टीम के साथ घटना की विधिवत का जांच करते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।घटना

0 टिप्पणियाँ