BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

खैराबाद ब्लॉक में पंचायत राज व्यवस्था पर सवाल, डीपीआरओ व एडीओ पंचायत के संरक्षण में भ्रष्टाचार के आरोप

 खैराबाद ब्लॉक में पंचायत राज व्यवस्था पर सवाल, डीपीआरओ व एडीओ पंचायत के संरक्षण में भ्रष्टाचार के आरोप



आइडियल इंडिया न्यूज 

पुनीत यादव सीतापुर

सीतापुर। जनपद के विकासखंड खैराबाद में पंचायत राज व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि एडीओ पंचायत ओपी सिंह एवं जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के संरक्षण में कई ग्राम पंचायतों में खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

मामला ग्राम पंचायत भगवतीपुर से जुड़ा है, जहां अलग-अलग कार्यों के नाम पर लाखों रुपये के सरकारी धन का भुगतान दिखाकर प्रधान एवं जिम्मेदार अधिकारियों के बीच बंदरबांट किए जाने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार नाली पर पत्थर डलवाने, ग्राम पंचायत में साफ-सफाई, ह्यूम पाइप डलवाने, झाड़ियों की सफाई तथा मिट्टी पटाई जैसे तथाकथित कार्यों के नाम पर फर्जी भुगतान किया गया, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य या तो हुए ही नहीं या नाममात्र के रहे।



ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इन अनियमितताओं को लेकर कई बार शिकायत पत्र दिए गए, लेकिन एडीओ पंचायत व डीपीआरओ की मिलीभगत के चलते आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं ग्राम पंचायत मुलाहिमपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन लोगों को आवास का लाभ दे दिया गया, जिनके पहले से ही पक्के मकान बने हुए हैं। जिन लाभार्थियों के नाम सामने आए हैं, उनमें राकेश पुत्र मायूकु लाल, गंगाराम पुत्र जगरनाथ, आरती देवी पत्नी सुरेंद्र, सुनीता पत्नी भगवान दिन, विद्यावती पत्नी सालिक राम और पिंकी पत्नी नीरज शामिल हैं।

इतना ही नहीं, सामुदायिक शौचालय की मरम्मत के नाम पर भी लाखों रुपये का भुगतान दर्शाया गया, जबकि हकीकत यह है कि शौचालय आज भी बदहाल स्थिति में पड़ा है और उपयोग के लिए खुलता तक नहीं।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी प्रधानों व अधिकारियों, खासकर डीपीआरओ और एडीओ पंचायत की भूमिका की जांच की मांग की है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इन गंभीर आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है या फिर पंचायतों में भ्रष्टाचार यूं ही फलता-फूलता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ