महर्षि महेश योगी रामायण विश्व विद्यालय में भव्य समारोह का आयोजन
आइडियल इंडिया न्यूज़
राजेश कपूर,अयोध्या
अयोध्या । महर्षि महेश योगी रामायण विश्व विद्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गयामर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की 35 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने किया। अनावरण के बाद परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। राज्यपाल ने डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया की उपलब्धियां गिनाईं। आनंदीबेन पटेल ने कहा-बीते 11 वर्षों में देश में अवसरों और आत्म विश्वास का नया युग आया है। उन्होंने कहा कि आज का भारत अवसरों की प्रतीक्षा नहीं करता, स्वयं उनका सृजन करता है युवाओं द्वारा रामायण-महाभारत को डिजिटल और गेमिंग माध्यमों से जोड़ने की सराहना की श्री राम, अर्जुन और हनुमान जैसे पात्रों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। राज्यपाल ने इसे भारत की सांस्कृतिक सॉफ्ट पावर का स्वर्णिम क्षण बताया

0 टिप्पणियाँ