BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

कोहरा के कारण डबल डेकर बस से ट्रक की टक्कर, 6 घायल

 कोहरा के कारण डबल डेकर बस से ट्रक की टक्कर, 6 घायल


आइडियल इंडिया न्यूज़ 

राजेश कपूर, अयोध्या 

अयोध्या, शुजागंज । रविवार की सुबह लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे ने एक बड़ा सड़क हादसा करा दिया। रुदौली क्षेत्र के रौजा गांव स्थित चीनी मिल के सामने तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डबल डेकर बस से जा टकराया। भीषण टक्कर के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए।


 घटना की सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। जांच में हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा और दृश्यता की कमी बताया जा रहा है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य ने बताया कि डबल डेकर बस व ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ