BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण में घटिया

 आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

राजेश कपूर, अयोध्या 

अयोध्या , नगर निगम अयोध्या के अंतर्गत अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के समीप बन रहे एक आंगनवाड़ी केंद्र में गुणवत्ता की अनदेखी का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय निवासियों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों के अनुसार, ठेकेदार अविनाश पांडे द्वारा भवन निर्माण में मीठा अव्वल किस्म की दोयम दर्जे की ईंटों का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। 


ग्रामीणों का कहना है कि आंगनवाड़ी केंद्र जैसे संवेदनशील भवन, जहां बच्चों और महिलाओं का आना-जाना होगा, वहां सुरक्षा के साथ यह खिलवाड़ भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे सकता है। जनप्रतिनिधियों ने उठाई कार्रवाई की मांग मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम प्रशासन और उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। इस पूरे प्रकरण पर नगर निगम अयोध्या की ओर से कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ