BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

उत्तर प्रदेश साहित्य सभा एवं काव्यांगन आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कवि गोष्ठी आयोजित


 उत्तर प्रदेश साहित्य सभा एवं काव्यांगन आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कवि गोष्ठी आयोजित 

  

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

संजय पांडेय सरस, प्रमुख संपादक, आजमगढ़ 

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा आजमगढ़ एवं काव्यांगन आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में एक कवि गोष्ठी का आयोजन नगर के चित्रगुप्त मंदिर हीरापट्टी के सभागार में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र माल्यार्पण के पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंडित हरिहर पाठक द्वारा मां सरस्वती की वंदना की गई तत्पश्चात संस्था के संगठन मंत्री राकेश पांडे सागर तथा मंत्री रत्नेश राय द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया संस्था के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव दानिश द्वारा संस्था के आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला गया तदोपरांत कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया


 जिसमें जनपद के लब्ध प्रतिष्ठित कवियों साहित्यकारों ने अपनी अपनी रचनाओं के द्वारा प्रतिभाग किया कार्यक्रम के सभी सत्रों का संचालन संस्था के संयोजक विजयेंद्र श्रीवास्तव करुण द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डा०प्रवेश सिंह की उपस्थिति रही । इस काव्य गोष्ठी में मुख्य रूप से डॉक्टर शशि भूषण प्रशांत ,पंडित जन्मेजय पाठक, डॉ आशा सिंह, दिनेश श्रीवास्तव दानिश ,कौशल राय, सुरेंद्र सिंह चांस, रत्नेश राय, श्रीमती शालिनी राय, राकेश पांडे सागर, संदीप गांधी नेहाल, संदीप राय ने अपनी अपनी रचनाओं के माध्यम से कवि गोष्ठी में भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ