BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

बदलापुर में दो ट्रकों में भिड़न्त, खलासी की मौत,

 बदलापुर में दो ट्रकों में भिड़न्त, खलासी की मौत

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

केदारनाथ सिंह समाचार सम्पादक जौनपुर 

                             


 

जौनपुर।बदलापुर थाना क्षेत्र के उसरा बाजार में स्थित ज्ञानी ढाबा के पास आम लाद कर आ रही ट्रक सिमेंट लदी खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस घटना में खलासी की मौके पर मौत हो गई। यह दुर्घटना बुधवार की रात्री लगभग 11 बजे की है, ।बताते है कि आम लाद कर वाराणसी जा रही ट्रक तेज गति से थी कि आचानक सामने से एक ट्रक आती हुई दिखाई दी। ट्रक सामने से आ रही ट्रक से बचने के लिए वाराणसी जा रहे ट्रक चालक ने अपनी वाहन को बायें तरफ लेकर गया जिससे सड़क किनारे खड़ी सिमेंट लदी ट्रक में जा टकराया। इस दुर्घटना में खलासी 18 वर्षीय सचिन कुमार पासवान पुत्र राजा पासवान निवासी धर्मागतपुर थाना सूरजपुर जिला रोहतास बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में ट्रक चालक बाल बाल बच गया। पुलिस ने खलासी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ