बारिश के कारण बिजली गुल, सुबह से लोग रहे परेशान
आइडियल इंडिया न्यूज़
राजेश कुमार गुप्ता मानीकला जौनपुर
मानी कलाॅ.जौनपुर शनिवार को बारिश के कारण खेतासराय नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह से बिजली गुल रहने के कारण उमस और गर्मी के बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से घरेलू काम काज के साथ ही दुकान दारों और अन्य उपभोक्ताओं को भी दिक्कत उठानी पडी
विद्युत विभाग के अनुसार, फीडर में ब्रेकडाउन के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने में जुटे हैं। विभाग ने करीब आधे घंटे में आपूर्ति बहाल होने की संभावन है। हालांकि, लंबे समय तक बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी भी देखी गई।
जेई संजय कुमार प्रजापति ने बताया कि 30 मिनट में खेतासराय नगरपंचायत की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

0 टिप्पणियाँ