जिन्दगी तुम बिन अधूरी " "पुस्तक का भव्य विमोचन एवं काव्यगोष्ठी"
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस प्रमुख संपादक आजमगढ़
आजमगढ़।दिनांक 30-08-2026 को बयासी (चन्डेश्वर )आजमगढ़ में कवि रोहित राही की सद्यः प्रकाशित पुस्तक "जिन्दगी तुम बिन अधूरी "का भव्य लोकार्पण एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन साहित्य भूषण श्री राजाराम सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।संयोजन कवि महेन्द्र मृदुल" जी और जोरदार संचालन लोक कवि श्री लालबहादुर चौरसिया ""लाल"ने किया।
मुख्य अतिथि उ.प्र.राज्य पिछड़ा आयोग के सम्मानित सदस्य श्री सत्येन्द्र बारी जी और उनके साथ आये हुए अतिथियों का स्वागत करते साहित्यकार, प्रमुख संपादक आइडियल इंडिया दैनिक संजय कुमार पाण्डेय "सरस " ने अपने शेरो शायरी के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बना दिया ।
।
विशिष्ट अतिथि दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट श्री अमित कुमार श्रीवास्तव,लोक कवि श्री बालेदीन बेसहारा, डा.रुद्रनाथ चौबे "रुद्र" डा.अनिल कुमार द्विवेदी,श्री सुभाषचन्द यादव (जिलाध्यक्ष अटेवा आजमगढ़),साहित्यकार श्री इन्द्रसेन सिंह (प्रवक्ता ), एडवोकेट श्री संतोष श्रीवास्तव,कवि श्री सोहनलाल गुप्ता,श्री कृष्णदेव "घायल" ,श्री सुरेन्द्र कुमार सिंह "चांस " जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये।
जनपद के अन्य गणमान्य कवि, साहित्यकार एवं गजलकार श्री राजनाथ यादव "राज", श्री जितेन्द्र कुमार "नूर" श्री अभिराज बेदर्दी,श्री राजकुमार "आशीर्वाद",श्री घनश्याम यादव (जे .ई.),सुरों के बादशाह श्री पारसनाथ यादव,श्रीमती अनीता "राज" सुश्री कंचन लता,श्री महेन्द्र मौर्य,श्री नागेन्द्र यादव,श्री रोहिताश,श्री अमिताभ बागी,ने अपनी रचना से समा बांधी।
कार्यक्रम में स्पीच पब्लिकेशन के संयोजक श्री सत्यम प्रजापति,मुद्रक श्री आशीष दूबे,साहित्य प्रेमी श्री सुरेन्द्र कुमार सिंह,श्री अरविन्द शर्मा ,डा,शिवपूजन मौर्य,एडवोकेट श्री रामदरश यादव,अटेवा आजमगढ़ कोषाध्यक्ष श्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा,श्री मनोज कुमार मौर्य,श्री दिनेश कुमार यादव,श्री योगेन्द्र यादव व बयासी ग्राम के श्री बृजेश श्रीवास्तव ,श्री विजय प्रकाश श्री वास्तव ,श्री संतोष बारी,श्री अमरनाथ बारी ,श्री अश्वनी दूबे एवं जनपद के अन्य गणमान्य जन सम्मलित रहे।




0 टिप्पणियाँ