BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

छाती दबाना और सलवार उतारने की कोशिश रेप का प्रयास नहीं पटना हाई कोर्ट के फैसले पर भड़के CJI सूर्यकांत

 छाती दबाना और सलवार उतारने की कोशिश रेप का प्रयास नहीं पटना हाई कोर्ट के फैसले पर भड़के CJI सूर्यकांत

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता पटना बिहार 

                        


पटना/नई दिल्ली। पटना हाई कोर्ट के एक हालिया फैसले पर देश की सबसे बड़ी अदालत ने सख्त नाराजगी जताई। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि महिला की सलवार उतारने की कोशिश करना या उसकी छाती दबाना बलात्कार का प्रयास नहीं है। इस विवादित फैसले का मामला मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच के समक्ष इस मामले को रखा गया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस टिप्पणी पर गहरी हैरानी और कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जजों को फैसले देने से पहले कुछ रिसर्च करनी चाहिए।

                   



सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक संवेदनशीलता की कमी पर चिंता व्यक्त की है। चीफ जस्टिस ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में जजों को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए. अदालतों को लैंगिक अपराधों के मामलों में ऐसी टिप्पणियां करने से बचना चाहिए। शीर्ष अदालत ने राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी कमेटी की एक रिपोर्ट का भी जिक्र किया। यह रिपोर्ट विशेष रूप से न्यायिक संवेदनशीलता पर ही तैयार की गई है. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि यौन अपराधों से जुड़ी इस रिपोर्ट को सभी उच्च न्यायालयों की वेबसाइट पर तुरंत अपलोड किया जाए।


न्यायिक व्यवस्था में जजों को संवेदनशील बनाने के लिए यह गाइडलाइन तैयार की गई थी। दरअसल, बीते साल मार्च में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी ऐसा ही एक फैसला सुनाया था। तब इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा था कि नाबालिग लड़की का पायजामा खोलना और उसकी छाती दबाना रेप का प्रयास नहीं है। उस समय सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया था। शीर्ष अदालत की नाराजगी और नई नियमावली के बाद भी दोबारा ऐसा मामला सामने आया है. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट शोभा गुप्ता ने इस ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि शीर्ष अदालत के आदेश के बावजूद 9 जुलाई को पटना हाई कोर्ट ने ऐसा आदेश पारित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ