विद्यालय भवन का लोकार्पण , सांस्कारिक होते हैं सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र: विजय बहादुर पाठक
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस, प्रमुख संपादक, आजमगढ़
आजमगढ़। नगर के कोलपांडेय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में एम एल सी विजय बहादुर पाठक ने विधायक निधि से निर्मित भवन का लोकार्पण और नए भवन का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री पाठक ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर के छात्र सांस्कारिक होते हैं , क्योंकि यहां के शिक्षा पद्धति में संस्कार को भी महत्व दिया जाता है। उन्होंने वर्तमान सरकार के उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अंत में उन्होंने विद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हुए भविष्य में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया
कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने किया और संचालन साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस ने किया। विद्यालय की प्राचार्य शीला सिंह ने आभार व्यक्त किया। मौके पर भाजपा नेता सुशील सिंह, गिरीश सेठ , जयराम उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, संजय दास , राम अवतार श्रीवास्तव, श्याम विक्रम यादव, नीलाम्बुज राय, सुधीर श्रीवास्तव, वर्षम सिंह, उमेश शर्मा, आकांक्षा पांडे, मंजू श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता, ज्योति सोनकर आदि उपस्थित थे।(शीला सिंह) प्रधानाचार्य



0 टिप्पणियाँ