व्यापारी संगोष्ठी में जी एस टी अधिकारियों ने व्यापारियों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां
आइडियल इंडिया न्यूज़
संतोष कुमार अग्रहरि पिन्टू,जौनपुर
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में आज जी एस टी अधिकारियों के साथ कोतवाली चौराहा के अल्फ़स्टीनगंज में एक प्रतिष्ठान पर व्यापारियों की संगोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों ने भाग लिया।
गोष्ठी में डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र कैथल ने व्यापारियों को जीएसटी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी। उन्होंने बाजार में बिक्री हो रहे चाइनीज मांझा पर रोक , व्यापारिक गतिविधियों, आवश्यक सावधानियों तथा प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की।भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की बैठकों से व्यापारियों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित होता है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने में सुविधा मिलती है
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि व्यापारियों को विभागीय अधिकारियों द्वार अनर्गल तरीक़े से नोटिस देकर परेशान किया जाता है व्यापारी जोकि मेहनत से अपना व्यापार करते हुए टैक्स कलेक्ट कर सरकार के खाते में जमा करता है और देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है अधिकारियों को व्यापारियों के प्रति सहानुभूति,मित्रवत रवैया अपनाना चाहिये इस अवसर पर
जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, संरक्षक शशांक सिंह रानू, ,सर्वेश जायसवाल,उमेश जायसवाल,अजय गुप्ता, अभिताश गुप्ता, सहित कई व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र कैथल ने सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया इस अवसर पर अनिल सेठ गुड्डू, निर्भय केडिया, अनिल हरलालका, योगेश साहू, चौकियां इकाई के अध्यक्ष अभिषेक यादव, गौरीशंकर जायसवाल, मो.शिराज़ गुलाब पतंग वाले संतोष जायसवाल, प्रमोद मौर्य रितेश साहू, प्रखर शाह,पंकज जायसवाल,बबलू ,सलीम,सतीश यादव,अक़ीब सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे

0 टिप्पणियाँ