BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

अचलपुर परतवाडा में शेतमजदुर व गरीब महिलाओं को"लेक लाडकी योजना" का लाभ नहीं मिला तो करेंगे तीव्र आंदोलन,

अचलपुर परतवाडा में शेतमजदुर व गरीब महिलाओं को"लेक लाडकी योजना" का लाभ नहीं मिला तो करेंगे तीव्र आंदोलन,

युवा स्वाभिमान पार्टी ने महिला मंत्री आदिती तटकरे को सौंपा निवेदन

शेतमजूर, गरीब महिलाओं को योजना का लाभ देने की मांग युवा स्वाभिमान पार्टी कै पदाधिकारियों व कार्यकर्ता द्वारा दी गई,

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

प्रतिनिधि सैयद गनी अचलपुर, अमरावती महाराष्ट्र

           


 दिनांक 9/7/2026,अचलपुर-परतवाडा। युवा स्वाभिमान पार्टी, अचलपुर-परतवाडा शहर व ग्रामीण द्वारा गुरुवार को महिला व बालविकास मंत्री आदिती तटकरे को निवेदन पत्र सौंपा गया।विद्यार्थी शहर अध्यक्ष राहुल वानखडे के नेतृत्व में दिए गए निवेदन में मांग की गई कि शेतमजूर और गरीब महिलाओं को "लेक लाडकी योजना" का लाभ जल्द से जल्द दिया जाए। निवेदन में कहा गया कि कई महिलाओं के कागज पूरे होने के बावजूद उन्हें योजना का पैसा नहीं मिल रहा है। महंगाई बढ़ने के कारण इन महिलाओं को दवाइयां, बच्चों की शिक्षा और घर चलाना मुश्किल हो रहा है।राहुल वानखडे ने कहा कि "यदि जल्द लाभ नहीं दिया गया तो युवा स्वाभिमान पार्टी के सभी महिलाओं के साथ मिलकर तीव्र आंदोलन करेगी।"यह निवेदन पत्र तहसीलदार अचलपुर, जिल्हाधिकारी अमरावती, पालकमंत्री अमरावती को भी दी गई।निवेदन देते समय  उपेण भाऊ बछले, संतोष भाऊ ठाकुर, बबलू भाऊ वानखडे, अमोल धोत्रे, रघुनाथ भाऊ चंदेल, तेजा भाऊ धवणे, माया ताई धवणे, निखील दुरतकर, बबलू वाजपेयी, कैलास गणेशे, रवी भाऊ वानखडे, रविंद्र गवई आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ