BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

जवाहर भवन में घटित अग्नि दुर्घटना के दृष्टिगत इन्दिरा भवन में भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम किए जाने हेतु मंथन

 जवाहर भवन में घटित अग्नि दुर्घटना के दृष्टिगत इन्दिरा भवन में भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम किए जाने हेतु मंथन

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

हरिकृष्ण गुप्ता, लखनऊ 

             


लखनऊ । दिनाँक 21-07-2026 दिन मंगलवार को जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रबन्ध कार्यकारणी की बैठक मल्टी लेवल पार्किंग के बगल, 10 अशोक मार्ग, जवाहर भवन में अपरान्ह 02:00 बजे एसोसिएशन की अध्यक्षा मीना सिंह, की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी, जिसका संचालन पंकज मेहरोत्रा, महासचिव एवं यू०पी० सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष तथा द्वारा किया गया। बैठक में दिनाँक 20.07.2026 को जवाहर भवन में घटित अग्नि दुर्घटना के दृष्टिगत इन्दिरा भवन में भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम किए जाने हेतु समुचित निवारक उपाय किये जाने हेतु निम्न बिन्दुओं पर मंथन किया गया- 1. जन एवं संपत्ति की सुरक्षा के दृष्टिगत इन्दिरा भवन का विस्तृत फायर सेफ्टी आडिट कराते हुए भवन में स्थापित अग्निशमन उपकरणों, फायर अलार्म प्रणाली, हाइड्रेट सिस्टम, स्प्रिंकलर सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग, अग्निशमन संकेतकों एवं अन्य अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर त्वरित कार्यवाही कराया जाना नित्नांत आवश्यक है। 2. भवन में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी तथा अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु शीघ्र फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल आयोजित कराया जाना।

3. दोनो भवनों के प्रांगण में खड़ें निष्प्रोज्य वाहन एवं जीना (सीढ़िया) से निष्प्रोज्य विभागीय सामनो को शीघ्र हटाया जाना बहुत जरुरी है। 4. दोनो भवनो के डक्ट में एकतत्रति कूड़े के ढेर की नियमित साफ-सफाई कराने पर विशेष रुप से ध्यान दिया जाना, अत्यंत आवश्यक है।

5. भवन की विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत अधिशासी अभियन्ता (विद्युत) के स्तर से भवन की समस्त विद्युत लाइनों, केवलों, विद्युत पैनलों, वितरण बोर्डो, अर्थिग व्यवस्था एवं अन्य विद्युत उपकरणों का विस्तृत निरीक्षण कराते हुए संभावित जोखिमों की पहचान एवं उनके निवारण हेतु आवश्यक कार्यवाही कराये जाने पर संबधित अधिकारी को पत्र के माध्यम से ज्ञापन दिये जाने का निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रवीन्द्र जादौन, उपाध्यक्ष-श्री ऋषिकेश चौहान, श्री राहुल अग्रवाल, श्री प्रमोद सिंह, श्रीमती ऋचा पाण्डेय, श्री संजय कुमार, सचिव-श्री मुन्तजिर मेहदीं, श्रीमती मेनका झा, श्री विजय कुमार, संगठन मंत्री-कु० शिल्पा मिश्रा, श्री विकास प्रजापति, धीरेन्द्र कुमार सिंह, श्री अभिषेक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष-श्रीमती दीपिका सिंह, मीडिया प्रभारी-श्री कुलश्रेष्ठ एवं अन्य पदाधिकारीगढ़ बैठक में उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ