BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

नीट में शानदार सफ़लता, सैय्यद अली अब्बास का एमबीबीएस में चयन

 नीट में शानदार सफ़लता, सैय्यद अली अब्बास का एमबीबीएस में चयन

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

कृष्ण कुमार बिन्द,जौनपुर 

                 


जौनपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा संचालित की जाने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) एग्ज़ाम में सैयद अली अब्बास उर्फ़ अकमल ने 98.48 पर्सेंटाइल प्राप्त कर सफलता हासिल की है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उनका एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारो, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।


अपनी सफलता पर सैयद अली अब्बास ने कहा, यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि मेरे माता-पिता और मेरे भाई के अथक त्याग, विश्वास और निरंतर प्रोत्साहन का परिणाम है। मैं अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और अपने भाई को समर्पित करता हूं। उनके सहयोग और दुआओं के बिना यह संभव नहीं था।


उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी रहे। उनका लक्ष्य एक कुशल, संवेदनशील और समाजसेवी चिकित्सक बनकर देश और मानवता की सेवा करना है।


सैयद अली अब्बास की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ