BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के तत्वावधान में 23 जुलाई को मनाई जायेगी तिलक एवं आजाद जयंती ,की गयी तैयारी बैठक

ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के तत्वावधान में 23 जुलाई को मनाई जायेगी तिलक एवं आजाद जयंती ,की गयी तैयारी बैठक 

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

संजय पांडेय सरस,  प्रमुख संपादक, आजमगढ़ 

                       


आजमगढ़ / ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के कार्यकारिणी सदस्यों की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को देर शाम एलवल स्थित शिविर कार्यालय पर की गई ।बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प0 बाल गंगाधर तिलक जी एवं महान क्रांतिकारी अमर शहीद प0 चन्द्र शेखर आजाद जी की जयंती मनाई जायेगी । प्रातः 7बजे पालीटेक्निक तिराहा स्थित पण्डित चन्द्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं शाम 4 बजे से भद्दुली स्थित साई इण्टर नेशनल स्कूल में दोनों महान महान विभूतियों के जयंती कार्यक्रम के दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की जाएगी ।जिसमे मुख्य अतिथि महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त विकास आयुक्त श्री रामबाबू त्रिपाठी सहित जनपद के गणमान्य एवं विद्वतजन उपस्थित रहेंगे ।

बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी से विचार विमर्श के बाद ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शशांक तिवारी को इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है,जिनके निर्देशन में जयंती कार्यक्रम सम्पन्न होगा ।बैठक के दौरान महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं ब्राह्मण समाज के लोगों से संगठित रहने का आह्वान किया और कहा कि ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद से जुड़ कर परिषद को और अधिक गतिशील बनाया जाय जिससे समाज के हितों के लिए सक्रिय संघर्ष किया जा सके।बैठक के दौरान संरक्षक तारकेश्वर मिश्र, इंजीनियर कैलाश नाथ चतुर्वेदी,गिरीश चतुर्वेदी,सतीश कुमार पाण्डेय, गिरिजा सुवन पाण्डेय,गोविन्द दुबे,उपेन्द्र दत्त शुक्ला,शशांक तिवारी,गिरीश दत्त मिश्रा,राजन पाण्डेय आदि उपस्थित थे ।भवदीय मनोज कुमार त्रिपाठी महामंत्री ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद , भवदीय  मनोज कुमार त्रिपाठी महामंत्री ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ