आजमगढ़ जिले के पल्हना धाम व बाजार के मुख्य मार्ग पर भारी जल जमाव की सूचना पर स्थानीय प्रमुख अनुराग सिंह सोनू ने की तत्काल कर्यवाही
अवैध कब्जा हटाने और नालियों को साफ करने के लिए संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश
आइडियल इंडिया न्यूज़
विशाल सिंह, तरवां, आजमगढ़
आजमगढ़। पल्हना धाम व बाजार के मुख्य मार्ग पर भारी जल जमाव की सूचना स्थानीय प्रमुख को मिलने के बाद जनता की परेशानी को दूर करने के लिए खुद प्रमुख अनुराग सिंह सोनू जी पानी मे उतर गये और सहयोगियों के साथ जल निकासी की व्यवस्था कराया। बताया जा रहा है की मेला क्षेत्र की जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने और नाली को स्थानीय दुकानदारों के द्वारा पाट लेने से दुश्वारियां बढ़ी। मौके पर प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह सोनू पहुंचे और तुरंत क्षेत्र के कानूनगो लेखपाल को मौके पर ही तलब कर अवैध कब्जे की जमीन के लिए दोषियों पर कार्यवाही करने के लिए कहा और तहसीलदार लालगंज से भी फ़ोन से वार्ता कर नाराजगी जताई। त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रमुख ने सफाई कर्मियों एवं जे सी बी लगवा के जल निकासी को सुनिश्चित कर, कब्ज़ा करने वालो को चेतावनी भी दी की भविष्य मे ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए। क्षेत्रवासियों मे प्रमुख पल्हना के इस कार्य की बहुत प्रसंशा की जा रही है और राहगीरों को बड़ी राहत प्राप्त हुई। प्रमुख अनुराग सिंह सोनू ने कहा की पल्हना का बाजार और चट्टी हमारा परिवार है और इसकी सेवा के लिए जो आवश्यक हो वह किया जायेगा
।

0 टिप्पणियाँ