जनपद के बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोगों ने स्व. गायत्री देवी के तेरहवीं पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिया विनम्र श्रद्धांजलि
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस, प्रमुख संपादक, आजमगढ़
आजमगढ़। कालीचरन इंटर कॉलेज चौक लखनऊ में कार्यरत प्रवक्ता मनीष राय की माताजी स्वर्गीय गायत्री देवी के तेरवही का कार्यक्रम उनके गांव अवती पहलवान पुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री सहजानंद राय विधानसभा गोपालपुर भाजपा के प्रत्याशी रहे श्री सत्येंद्र राय भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह घोसी चीनी मिल के के उपाध्यक्ष रजनीश राय शिबली नेशनल कॉलेज छात्र संघ के पूर्व महामंत्री रजनीश राय सौरभ राय इत्यादि जनपद के बुद्धिजीवी साहित्यकार राजनेता एवं गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय गायत्री देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शत शत नमन किया।
वही आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस भारतीय मानवाधिकार के अध्यक्ष कोमल प्रसाद राजभर ने स्वर्गीय गायत्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय गायत्री देवी एक आदर्श महिला थी उनके ना रहने की कमी हम सभी को खल रही है हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं। प्रवक्ता मनीष राय ने कहा कि मेरी माता जी स्वर्गीय गायत्री देवी जी के तेरवही कार्यक्रम में आप सभी महानुभाव ने जो अपना अमूल्य समय देकर् श्रद्धांजलि अर्पित किया है उसके प्रति हम आभार प्रकट करते हैं।



0 टिप्पणियाँ