BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

टीडी इंटर कॉलेज के परिसर में संपन्न हुआ पुरातन छात्र सम्मेलन 2026 का शानदार कार्यक्रम

 टीडी इंटर कॉलेज के परिसर में संपन्न हुआ पुरातन छात्र सम्मेलन 2026 का शानदार कार्यक्रम

सम्मेलन में देशभर से जुटे करीब 1000 पूर्व छात्र, खुले मन से साझा किया अपने पुरानी यादों को

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

डा प्रमोद वाचस्पति, जौनपुर 

                 


     जौनपुरः तिलकधारी इंटर कालेज के प्रांगण में शनिवार को भव्य पुरातन छात्र सम्मेलन में शनिवार को देश के कोने-कोने से आए करीब एक हजार पूर्व छात्रों ने शिरकत की तो तमाम भूली-बिसरी यादें ताजा हो गईं। 'एक बार फिर लौट चले उस आंगन में, जहां से शुरू हुई थी. हमारी उड़ान' *की भावना के साथ आयोजित इस महासंगम में राजनीति, प्रशासन, शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी देश की जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। सभी ने कालेज के गलियारों के किस्से साझा किए।समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह ने कहा कि प्रतिभाएं संपन्नता की मोहताज नहीं होतीं। 

                



पढ़ाई तो सभी लोग करते हैं, परंतु शिक्षित कुछ ही लोग हो पाते हैं। सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने एक पुरातन छात्र, के रूप में विद्यालय के दिनों को याद किया। सम्मेलन के प्रमुख वक्ताओं में पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, और एमएलसी विद्यासागर सोनकर शामिल रहे। इसके अलावा बानर सेना के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, सुल्तानपुर के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डा.. राम आशीष वर्मा, पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, पूर्व छात्र नेता शिवेंद्र सिंह, प्रोफेसर मनोज कुमार वत्स, पूर्व विधायक कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह, डा. तेज सिंह, अपर निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार सिंह, कमला हास्पिटल के डा. संजय सिंह, डा. बीबी सिंह नबाब, अवकाश प्राप्त पुलिस अधीक्षक डा. राम मोहन सिंह व जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह ने भी मंच से अपने छात्र जीवन के संस्मरण साझा किए। 

                 



शाम को सभी ने एक साथ चांय का लुत्फ उठाया और सुनहरी यादें लेकर अपने गंतव्य को रवाना हुए। लोगों ने पूरे विद्यालय परिसर का भ्रमण किया। संचालन बीएचयू के प्रोफेसर गुरु प्रसाद सिंह, कंचन पाठक व डा. सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह व प्रधानाचार्य डा.सत्य प्रकाश सिंह ने आभार जताया। सफलता की कहानियों ने युवाओं को प्रेरित किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सफल पूर्व छात्रों ने संघर्ष और उपलब्धियों का अनुभव साझा किया। संस्मरणों ने किया भावुक कार्यक्रम में वर्षों पुरानी तस्वीरों, यादगार घटनाओं और स्कूल जीवन के रोचक संस्मरणों ने सभी को भावुक कर दिया। साथियों ने शरारतों, खेलकूद और कक्षा के अनुभवों को याद करते हुए खूब ठहाके लगाए। माहौल आत्मीयता से सराबोर रहा। दोपहर में लोगों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। विद्यालय की व्यवस्था को देखकर लोग मुक्त कंठ से सराहना कर रहे थे। आगंतुकों का आओ भगत कॉलेज के प्रवेश द्वार से ही कॉलेज की छात्राओं द्वारा पुष्प वर्षा करके किया जा रहा था जो अपने आप में एक आकर्षक दृश्य था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ