BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

पल्हना ग्राम सभा चिलबिला में 101 पेड़ लगाए गए ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह के निर्देशन में पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

 पल्हना ग्राम सभा चिलबिला में 101 पेड़ लगाए गए ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह के निर्देशन में पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

विशाल सिंह तरवां आजमगढ़ 

                        


आजमगढ़।पल्हना जनपद को हरा भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह के निर्देशन रविवार को पल्हना चिलबिला गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व अनुराग सिंह ने किया।इस दौरान गांव के समस्त लोगों ने मिलकर गांव परिसर में पीपल,बरगद,नीम,आम सहित विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार 101 पौधे लगाए गए।

                   


वृक्षारोपण के बाद ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह ने कहा कि गांव सिर्फ गांव ही नहीं बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ी है।बढ़ते प्रदूषण गर्मी और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए हमारा कर्तव्य है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाए।उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है उनकी देखभाल करना भी जरूरी है।हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में एक पेड़ लगाकर उसकी रक्षा का संकल्प ले तो हमारा पर्यावरण सुरक्षित हो सकता है। ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर के पर जनपद की सभी ब्लॉक इकाई यो गांव में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।जिसका उद्देश्य जनता के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।इस दौरान गांव के समस्त लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ