पुण्यतिथि पर श्रद्धाभाव से याद किये गये पत्रकर महंत गिरिजा शंकर तिवारी
स्वस्थ, स्वच्छ व सशक्त समाज के सृजन में रचनात्मक सहयोग करें पत्रकार, साहित्यकार : बीपी पांडेय
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस, प्रमुख संपादक आजमगढ़
आजमगढ़। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से प्रकाशित दैनिक ‘लखनऊ मेल’ में बतौर रिपोर्टर के रूप में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत करने वाले और हिन्दी साप्ताहिक ‘जनसम्प्रेषण’ के स्वामी व सम्पादक रहे महंत गिरिजा शंकर दास तिवारी की द्वितीय पुण्यतिथि पर गुरुवार को उनके आवास पर आयोजित स्मृति सभा में उपस्थित जनों ने उन्हें श्रद्धाभाव से याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।
स्मृति सभा बतौर मुख्य अतिथि, अपर निदेशक अभियोजन, आजमगढ़ मंडल बीपी पांडेय ने स्व. महंत गिरिजा शंकर दास तिवारी को श्रद्धाभाव से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी का ‘मिशन शक्ति’ यानी नारी सशक्तिकरण से सम्बंधित कार्य को बढ़ावा देना, अपराधियों को सजा दिलाना ही समाज का दायित्व है। श्री पांडेय ने कहा कि साहित्यकार, पत्रकार समाज के दर्पण होते हैं,जिनका नैतिक दायित्व है कि वह एक स्वच्छ समाज के सृजन में अपना रचनात्मक सहयोग प्रदान करें।
पत्रकारिता से जुड़े लोग यदि स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति जागरूक हो जायें तो मैं समझता हूं यही स्व.महंत गिरिजा शंकर दास तिवारी को सच्ची श्रद्धांजिल होगी। शायद स्व. तिवारी जी की मन में यही परिकल्पना रही होगी, जिसके लिए उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा। स्वर्गीय महंत गिरजा शंकर तिवारी के सुपुत्र ईजा के महासचिव अमर भारती के ब्यूरो चीफ महंत दुर्गेश तिवारी ने कहा कि स्नेह, त्याग और जीवन मूल्यों की सीख हमारे लिए अमूल्य धरोहर है। पिताजी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, पर उनकी यादें आज भी हृदय में जीवित हैं। इसके साथ ही उन्होंने आए हुए सभी गणमान्य लोगों का आभार प्रकट किया ।
स्मृति सभा में उपस्थित नगर के गणमान्य जनों ने स्व. महंत गिरिजा शंकर दास तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा में ईजा के राष्ट्रीय महासचिव, साहित्यकार संजय कुमार पांडेय, सरस पंकज पांडेय, विश्वदेव उपाध्याय, सूर्यनारायण तिवारी, भारतीय मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष कोमल राजभर क्रॉस वेली कॉलेज के प्रबंधकअजय प्रताप उपाध्याय, अमरेंद्र कुमार राय, राजेश कुमार श्रीवास्तव, विपिन कुमार, योगेश उपाध्याय, कृष्ण कुमार, ओम प्रकाश उपाध्याय राधेमोहन गोयल, अवधेश पाठक, अनिल पांडेय कक्कू, राजधारी यादव, प्रकाश पाण्डेय, रजनी तिवारी, काजल पाण्डेय, महंत हरिशंकर तिवारी, विजयलक्ष्मी तिवारी, गौरी तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺




0 टिप्पणियाँ