सहादत नगर में किसानों की जनसभा को संबोधित करते हुए गरजे प्रदेश अध्यक्ष, डटे रहे कार्यकर्ता व किसान
आइडियल इंडिया न्यूज़
ब्यूरो डेस्क,सीतापुर
सीतापुर में चिलचिलाती धूप में किसानों की जनसभा में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया बड़ा ऐलान सुनकर दंग रह गए लोग। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के विकासखंड ऐलिया क्षेत्र के सहादत नगर ग्राम पंचायत का है। जहां पर सहादत नगर के अंबेडकर पार्क में किसानों की जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा को लेकर बीते कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप के बीच भी सैकड़ो की संख्या में किसान जनसभा में डटे रहे।
लेकिन इसी चिल चिलाती धूप के बीच अचानक जनसभा में उत्साह उस समय देखने को मिला जब भारतीय किसान यूनियन किरन के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत यादव की गर्जना जनसभा में गूंज उठी, वह चाहे किसानों को यूरिया न मिलना, शौचालय में घोटाला, मनरेगा मजदूरी का न दिलाना, सहित तमाम समस्याओं को लेकर अचानक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दहाड़ने लगे, कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन किरन के प्रदेश प्रवक्ता अनुज यादव के नेतृत्व में हुआ जहां पर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसी बीच सैकड़ो की संख्या में इकट्ठा किसानों का कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का स्वागत व सम्मान किया। इसमें मौजूद रहे बाराबंकी जिला अध्यक्ष सर्वजीत सिंह सीतापुर प्रदेश उपाध्यक्ष चेतराम कनौजिया के तहसील अध्यक्ष गुंजा देवी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मीनू देवी ब्लॉक अध्यक्ष रामविलास ब्लॉक सचिव संदीप कुमार मोर्य ब्लाक अध्यक्ष हरगांव मीडिया प्रभारी रमेश सिंह आदि लोग विकासखंड ऐलिया की ग्राम पंचायत कैनपुर व सहादत नगर में ग्राम प्रधान व सचिव की मनमानी को उजागर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन काजी कमालपुर चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह को सौंपा। साथ ही उन्होंने कार्रवाई न होने पर जिला स्तरीय प्रशासन का घेराव करने की सी चेतावनी भी दे डाली। हालांकि देखने वाली बात जरूर होगी कि क्या वाकई जिला अधिकारी भारतीय किसान यूनियन किरन द्वारा दिए गए ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए उनकी विभिन्न मांगों को पूरा करेंगे या यूं ही संबंधित ग्राम प्रधान व सचिव सहित जिम्मेदार अधिकारी मामले को दबाने में कामयाब हो जाएंगे।


0 टिप्पणियाँ