बनवीरपुर दुर्वासा में बड़ी धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह आयोजित
यहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम अनवरत 200 वर्षों से मनाया जा रहा है
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस, प्रमुख संपादक, आजमगढ़
आजमगढ़। बदलते परिवेश में जहां लोग अपने घर की जिम्मेदारियां से पीछा छुड़ा रहे हैं वही उपश्रमायुक्त के स्टेनो प्रमुख समाजसेवी के गांव बनवीरपुर दुर्वासा में बड़ी धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह आयोजित किया गया
इस शुभ अवसर पर श्री रामचरितमानस पाठ, एवं भक्तिमय कीर्तन का आयोजन किया गया। बनवीरपुर के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री प्रमोद सिंह ने बताया कि यहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम अनवरत 200 वर्षों से मनाया जा रहा है हर वर्ष इस श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं और भगवान श्री कृष्ण का दर्शन प्राप्त करते हैं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख समाजसेवी अनिल सिंह सामाजिक प्रमोद सिंह अरविंद सिंह प्रदीप सिंह, सचिन सिंह शैलेश सिंह रणधीर सिंह विक्की सिंह श्री शंभू नाथ सिंह इत्यादि लोगों का योगदान बहुत ही सराहनीय रहा।
इस अवसर पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडेय ने प्रमुख समाजसेवी अनिल सिंह एवं बड़े भाई प्रमोद सिंह एवं पूरी टीम द्वारा बड़े श्रद्धा पूर्वक श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम को सफल कार्यक्रम करने के लिए बधाई देते हुए भगवान श्री कृष्णा की महिमा का वर्णन करते हुए भजन कीर्तन का आनंद लिया।



0 टिप्पणियाँ