BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

सड़कों पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े ई-रिक्शा, और ऑटो से आने जाने वाले जनता को हो रही बहुत दिक्कत

 सड़कों पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े ई-रिक्शा, और ऑटो से आने जाने वाले जनता को हो रही बहुत दिक्कत

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

संतोष कुमार अग्रहरि अहियापुर जौनपुर 

शहर के भंडारी रेलवे स्टेशन पर सड़कों पर ई रिक्शा और ऑटो, मालिकों द्वारा अनियमित ढंग से खड़े किए जाने पर सड़कों पर अधिकतर और प्रतिदिन जाम लग जाता है उधर से आने जाने वाले लोगों को अपने जरूरी कार्य पर देर हो जाती है कभी-कभी तो राहगीरों और ऑटो वालों से जाम लगाने के वजह पर गाली गलौज तक हो जाती है यहां तक की मारपीट की भी स्थिति बन जाती है और जब स्टेशन पर रेल गाड़ियों के आने पर स्थित और भी व्यापक रूप ले लेती है इतनी जनता और इतने ऑटो वालों का अनियमित ढंग से खड़े किए गए वाहनों से पूरा सड़क जाम हो जाता है कुछ बोलने पर यह ऑटो वाले गाली गलौज मारपीट और दंबगई भी करने को तैयार हो जाते हैं ऐसा लगता है जैसे यह अपने ऑटो को अपने घर में लेकर खड़े हैं इन्हें सड़क पर लगे हुए जाम से या कोई व्यक्ति जरूरी काम से जा रहा हो इन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ता है जबकि मात्र 100 मीटर की ही दूरी पर पुलिस चौकी भी है जिनके द्वारा वहां स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है परंतु रोज की यही स्थिति है कृपया प्रशासन इस ओर अपना ध्यान आकृष्ट करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ