BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

प्रकाश की समुचित व्यवस्था विफल, बिजली के खंभे शो पीस से कुछ अधिक नहीं

 प्रकाश की समुचित व्यवस्था विफल, बिजली के खंभे शो पीस से कुछ अधिक नहीं

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

संतोष कुमार अग्रहरि अहियापुर जौनपुर 

                  


शहर के मोहल्ला खासनपुर में लाइट होते हुए भी राहगीरों और वहीं के रहने वालों को पिछले कई महीनो से अंधेरों का सामना करना पड़ रहा है राजा फाटक से आगे जाने के पश्चात मोड़ से लेकर आगे खासनपुर स्थित शंकर जी और हनुमान जी के मंदिर के पास तक इस मध्य में जितने भी विद्युत खंबे लगे हुए हैं केवल शो पीस बनकर खड़े हुए हैं किसी में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है अर्थात किसी खंभों में भी प्रकाश नहीं होती जिस कारण शाम के समय वहां के सड़कों पर हर समय घोर अंधकार छाया रहता है जिससे उस मार्ग से आने-जाने वाले राहगीरों को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है शहर के मार्गों की यह  स्थिति है तो शहर से दूर गांव की क्या स्थिति होगी इस अंधेरे में किसी वाहन का किसी भी अन्य वाहन से टक्कर हो सकती है, कोई लूटपाट, छिनैति, किसी महिला से छेड़छाड़ या कोई भी अप्रिय घटना कभी भी हो सकती है उसके बाद उसकी जिम्मेदारी लेने वाला कोई नही रहता विद्युत विभाग यहां अपना ध्यान आकृष्ट करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ