BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

शार्ट सर्किट से लगा गेहूं में आग, पूरी फसल जलकर राख

 शार्ट सर्किट से लगा गेहूं में आग, पूरी फसल जलकर राख

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

रामू गौतम रहीमाबाद लखनऊ 

              


मलियाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद खंड विकास मलिहाबाद व तहसील मलिहाबाद की ग्राम पंचायत तिरगांव गांव में लगभग 6 बीघा खेत में गेहूं की फसल जलकर हुई खाक किसानों को लाखों रुपए का हुआ नुकसान।रहीमाबाद पावर हाउस क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिरगांव गांव में किसानों के खेत से 11000 की लाइन निकली हुई है।वह लाइन मुर्गी फार्म हाउस जाती है इस तरह ग्रामीणों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से किसानों के खेत में चिंगारी गिरी जिसके कारण खेत में आग लग गई, फसल जलकर राख हो गई।


किसानों का नाम इंतजार, अंसारी, साहिबान, जैनुल, गफ्फार, इदरीश, रशीद, किसानों के खेत में गेहूं की फसल कटी हुई पड़ी थी और कुछ लगी हुई थी जो अचानक देखा की बिजली की तारों से शॉर्ट सर्किट हुई आग लग गई।काफी ग्रामीणों ने पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की उसके बावजूद भी लाखों की फसल जलकर खाक हो गई। किसानों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाइए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ