दूर दराज से समाज के अनेक क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट जन आकर दे रहे हैं श्रद्धांजलि
आइडियल इंडिया न्यूज़ और
संजय पांडेय सरस, प्रमुख सम्पादक,आजमगढ़
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य माननीय विजय बहादुर पाठक जी के पूज्य पिता भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री राधेश्याम पाठक जी के निधन पर उनके गांव बडसरा खालसा मे पहुंचकर प्रदेश के कोने-कोने से राजनेता अधिवक्ता व्यापारी साहित्यकार पत्रकार एवं गण लोगों ने प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय राधेश्याम पाठक जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर एंटी करप्शन कोर ऑफ़ इंडिया के मंडल मीडिया प्रभारी साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस , प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय श्री राधेश्याम पाठक जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और कहा कि बाबूजी का आशीर्वाद स्नेह हमें बराबर मिलता रहा आज उनके ना रहने की कमी हम सभी को खल रही है और कहा कि प्रमुख समाजसेवी बाबूजी भारतीय जनसंघ के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए 1974 में भारतीय जनसंघ से आजमगढ़ सदर से चुनाव लड़े थे ।
बाबूजी ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित किया उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया और इस दुख की घड़ी में परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेता जयराम ब्लड बैंक प्रभारी सदर सुभाष पांडे उपाध्याय मंडल उपाध्यक्ष बृजेश पाठक प्रबंधक मनोज पांडे अतुल उपाध्याय सचिन पांडेय, अंश उपाध्याय सहित हजारों लोगों ने प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय बाबूजी राधेश्याम पाठक जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।





0 टिप्पणियाँ