हरिहर प्रसाद मिश्र के निधन पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने व्यक्त किया शोक संवेदना
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस सहित कई प्रमुख हस्तियां रहीं उपस्थितआइडियल इंडिया न्यूज़
मनोज कुमार पांडेय,आजमगढ़
आजमगढ़। ब्लॉक अहिरौला स्थित ग्राम नरफोरा में माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विद्वान प्रवक्ता ओमप्रकाश मिश्र के बड़े भाई हरिहर प्रसाद मिश्र के निधन पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस ने स्वर्गीय हरिहर प्रसाद मिश्र के पिता श्री हौशिला प्रसाद मिश्र जी एवं पूरे परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा प्रवक्ता श्री ओमप्रकाश मिश्र जी के बड़े भाई स्वर्गीय हरिहर प्रसाद मिश्र बहुत ही मिलनसार व्यक्त थे,आज उनके ना रहने की कमी हम सभी को खल रही है।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई कि इस दुःख की घड़ी में परिवार को शक्ति प्रदान करें। अरविंद सिंह ब्लॉक प्रमुख साथ जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, सुशील कुमार सिंह उर्फ बल्लू सिंह,पंकज कुमार पाण्डेय प्रबंधक सुरेंद्र नाथ चौबे, रवींद्र नाथ चौबे अभिषेक सिंह(व्यवसायी), माननीय विधायक संग्राम यादव जी,(प्रबंधक)शिव गोविंद सिंह,संतोष कुमार सिंह,विजय सिंह,विजय बहादुर उपाध्याय,अनिल सिंह(समाजसेवी एवं स्टेनो), संतोष यादव(स्टेनो),अजय अग्रवाल, बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार सिंह,डॉ.विशाल जायसवाल, डॉ.शशिकांत यादव एवं राजू यादव,क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश यादव ने भी शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस परिवार से हम लोगों का पारिवारिक लगाव है,ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतक आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुःख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करें। क्षेत्र सहित सैकड़ों लोगों ने मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।


0 टिप्पणियाँ