BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़: मृतकों के परिवार वालों को मिलेगा 8 लाख रुपये

 नालंदा शीतला मंदिर भगदड़: मृतकों के परिवार वालों को मिलेगा 8 लाख रुपये

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, पटना बिहार 

                  


पटना: बिहार के नालंदा शीतला मंदिर में भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की मौत को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है. सीएम ने आपदा प्रबंधन विभाग से मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये, कुल 6 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है.

"यह घटना काफी दुखद है. मैं इससे मर्माहत हूं. आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख और सीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपये मृतकों के आश्रितों को देने का निर्देश दिया गया है. घटना के बाद वरीय अधिकारी राहत-बचाव कार्य में लगे हुए हैं." -नीतीश कुमार, सीएम, बिहार


मुख्य सचिव को जांच के आदेश: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कहा चैत्र के अंतिम मंगलवार को काफी भीड़ उमड़ी, जिससे भगदड़ मच गई. कई श्रद्धालुओं की मौत हुई है. संजय सरावगी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि 'हम उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. जो घायल हैं उनका सरकार समुचित इलाज करा रही है. आयुक्त को घटनास्थल पर भेजा गया है. मुख्य सचिव को जांच के आदेश दिए गए हैं.


25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़: यह मंदिर नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा में स्थित है. चैत माह के अंतिम मंगलवार को मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए करीब 25 हजार से अधिक श्रद्दालु जुटे थे. बताया जा रहा है कि किसी श्रद्धालु ने अपने परिवार को आवाज दी. शोर होने के कारण भगदड़ मच गयी.

दम घुटने से श्रद्धालुओं की मौत: नालंदा के SP भारत सोनी ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने भगदड़ में 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है. बताया कि महिलाएं स्नान के बाद मंदिर परिसर में प्रवेश कर रही थीं, तो दम घुटने और पानी की कमी के कारण उनमें से कई बेहोश होकर गिरने लगीं. इसी अफरा-तफरी के बीच, भीड़ बे

काबू हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ