BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

माध्‍यमिक व बेसिक स्‍कूलों के खुलने का जारी हुआ 1 अप्रैल से नया टाइमटेबल

 माध्‍यमिक व बेसिक स्‍कूलों के खुलने का जारी हुआ 1 अप्रैल से नया टाइमटेबल


आइडियल इंडिया न्यूज़ 
हरिकृष्ण गुप्ता, लखनऊ 

             


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक अप्रैल से स्कूल बदले हुए समय पर खुलेंगे। स्कूलों के समय में यह बदलाव माध्यमिक के साथ बेसिक स्कूलों में भी होगा। 
      एक अप्रैल से माध्यमिक स्कूल सुबह साढ़े सात से डेढ़ बजे तक चलेंगे। वहीं बेसिक स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दो बजे तक रहेगा। इसमें जिलाधिकारी अपने जिलों में समय का कुछ बदलाव कर सकेंगे। 
           वर्तमान में प्रदेश के स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं के बाद मूल्यांकन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन एक अप्रैल तक होना है। हालांकि कुछ विषयों में मूल्यांकन कार्य 30 और 31 मार्च को ही खत्म होने की संभावना है। स्कूलों में 31 मार्च को अवकाश होने की वजह से गृह परीक्षाओं के रिजल्ट कार्ड 30 मार्च को ही वितरित हो गए। 1 अप्रैल से ‘स्कूल चलो अभियान’ का आगाज होगा, जिसका लक्ष्य ड्रॉप-आउट दर को शून्य करना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है।
         इसी के साथ ही सत्र 2026-27 के लिए नया कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसके तहत जुलाई के दूसरे सप्ताह में मासिक टेस्ट (MCQ आधारित) अनिवार्य कर दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ