BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

बरदह पुलिस की तत्परता: साइबर फ्रॉड के दो पीड़ितों को वापस मिले ₹59,820

 बरदह पुलिस की तत्परता: साइबर फ्रॉड के दो पीड़ितों को वापस मिले ₹59,820

आइडियल इंडिया न्यूज़ 
सरफराज पठान मार्टीन गंज आजमगढ़ 

                 


आजमगढ़। जनपद के बरदह थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की सक्रियता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में पीड़ितों को कुल ₹59,820 की ठगी गई रकम वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नरवे निवासी आनंद कुमार सिंह के खाते से साइबर ठगों द्वारा ₹25,000 की ठगी कर ली गई थी। मामले की सूचना मिलते ही बरदह पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ₹22,220 की धनराशि होल्ड कराकर पीड़ित को वापस दिलाई। वहीं, तीरहुती पुर सोहौली निवासी श्याम कन्हैया के साथ ₹37,600 की साइबर ठगी की गई थी। इस मामले में भी पुलिस की सक्रियता से पूरी रकम सफलतापूर्वक वापस कराई गई। इस सराहनीय कार्य में थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनीष सिंह, कांस्टेबल विवेक गिरि एवं महिला कांस्टेबल मनीष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साइबर हेल्प डेस्क टीम की तत्परता और प्रभावी पैरवी से यह सफलता संभव हो सकी। बरदह पुलिस की इस कार्रवाई से जहां पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है, वहीं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ