अंबिका सेवा संस्थान के सदस्यता सम्मान समारोह में सैकड़ों को किया गया सम्मानित
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस प्रमुख संपादक आजमगढ़
बिंद्रा बाजार। अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन द्वारा सदस्यता सम्मान समारोह में सैकड़ों सदस्यों को।सम्मानित किया गया ।थाना अध्यक्ष अमित त्रिपाठी और ब्लॉक प्रमुख विजय विश्वकर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन की ओर से शुक्रवार को होटल कालिका ढाबा, रोहुआ, आजमगढ़ में सदस्यता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ थाना अध्यक्ष अमित त्रिपाठी एवं ब्लॉक प्रमुख विजय विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में संस्था से जुड़े सैकड़ों सक्रिय एवं समर्पित सदस्यों को उनके सामाजिक योगदान और सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने संस्था की ओर से किए जा रहे विभिन्न समाजसेवा के कार्यों की सराहना कीगई और 21 नवम्बर को होने वाले।सामूहिक विवाह,की चर्चा जोरो पर रही ।
टीबी मरीजों को गोद लेकर पौष्टिक आहार वितरण, खेलकूद, पर्यावरण संरक्षण एवं मेडिकल कैंप सहित विभिन्न सामाजिक कार्य लगातार किए जा रहे हैं।सूर्यदेव मिश्रा ने कहा कि सम्मान समारोह का उद्देश्य समाजसेवा से जुड़े सदस्यों का उत्साह और मनोबल बढ़ाना तथा सेवा कार्यों को और अधिक गति देना है। उन्होंने कहा कि सदस्यों के निरंतर सहयोग और प्रयास से संस्था समाजहित में अपने कार्यों को आगे बढ़ा रही है ब्लॉक प्रमुख विजय विश्वकर्मा ने बताया कि संस्था हमेशा पीड़ितों की मदद के लिए खड़ी रहती है
संस्था के संरक्षक साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस ने बताया कि संस्थान पिछले 15 वर्षों से लगातार समाज हित में कार्य कर रही है कोरोना कल से लेकर तमाम ऐसे समय में संस्था के सदस्य हमेशा डटे रहते हैं। समारोह में , वीरेंद्र पाठक, विजय मिश्रा, सुभाष यादव, शाहजहां, अरुण पांडेय, अंसार अहमद, भैरव दुबे, वीरेंद्र मौर्य, प्रमोद सेठ, लकी श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार, पवन अस्थाना, मनोज विश्वकर्मा, डॉ. पीयूष, अजय श्रीवास्तव, संजय पांडेय ‘सरस’ अभिषेक उपाध्याय संदीप सेठ संतोष सेठ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ