BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

सीतापुर: नोटिस के बाद भी नहीं थमे फर्जी क्लीनिक, पीछे के दरवाजे से इलाज जारी सीएचसी अधीक्षक ने बताया 3 दिन मे छापेमारी करके होगी जांच व कार्रवाई

 सीतापुर: नोटिस के बाद भी नहीं थमे फर्जी क्लीनिक, पीछे के दरवाजे से इलाज जारी

सीएचसी अधीक्षक ने बताया 3 दिन मे छापेमारी करके होगी जांच व कार्रवाई
आइडियल इंडिया न्यूज पुनीत यादव सीतापुर

                  
सीतापुर। जनपद के हरगांव क्षेत्र में फर्जी क्लीनिकों के खिलाफ सीएससी अधीक्षक की लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध संचालन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा छापेमारी कर कई क्लीनिकों पर नोटिस चस्पा किए गए, लेकिन संचालक प्रशासनिक निर्देशों को खुलेआम चुनौती देते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, सीएससी अधीक्षक द्वारा हैदरपुर और भटपुरवा क्षेत्र में स्थित कई मेडिकल स्टोर व क्लीनिकों पर कार्रवाई करते हुए नोटिस लगाए गए थे। इसके बावजूद संचालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और पीछे के गेट से मरीजों का इलाज जारी रखे हुए हैं।
शिकायतों में सामने आया है कि अक्षत मेडिकल स्टोर, हैदरपुर और बालाजी मेडिकल स्टोर, हैदरपुर के आड़ में क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं। वहीं अंकित मेडिकल स्टोर, भटपुरवा और गुरुनाज क्लीनिक, भटपुरवा पर भी विभाग द्वारा नोटिस चस्पा किया गया, लेकिन इसके बावजूद इन स्थानों पर गतिविधियां जारी हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन फर्जी क्लीनिकों में बिना योग्य डॉक्टरों के इलाज किया जा रहा है, जिससे मरीजों की जान को खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद भी इस तरह का संचालन प्रशासनिक सख्ती पर सवाल खड़े करता है।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इन अवैध क्लीनिक संचालकों पर कब तक प्रभावी कार्रवाई करते हैं या फिर यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ