टी.ई.टी.(TET) अनिवार्यता के विरोध में उ.प्र. के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन एक मंच पर
आइडियल इंडिया न्यूज़
सीताराम गुप्ता, श्रावस्ती बहराइच
श्रावस्ती। दिनांक 18 फरवरी 2026 को समय 3:30 बजे पूर्व सूचना एजेंडा अनुसार 'उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल जनपद-श्रावस्ती' द्वारा आहूत जनपद के मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों के जिला पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक जूनियर हाईस्कूल भिनगा के प्रांगण में की गई। इसमें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री विनय कुमार पाण्डेय,रामनरेश यादव "जिलाध्यक्ष" उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, जनपद श्रावस्ती एवं महिला शिक्षक संघ की संयोजक/अध्यक्ष वीनू राजपूत के साथ अन्य शिक्षक पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक में टी.ई.टी. अनिवार्यता के विरोध में 'टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया' के बैनर तले आयोजित आंदोलन की निम्नलिखित रूपरेखा निर्धारित की गई:_दिनांक 22 फरवरी 2026: अपराह्न 2 बजे से 4 बजे तक X (ट्विटर) पर हैशटैग (#) अभियान संचालित किया जाएगा।दिनांक 23 फरवरी से 25 फरवरी 2026: विरोध स्वरूप सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे।दिनांक 26 फरवरी 2026: अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के कार्यालय पर धरना देकर, BSA कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।मार्च के तीसरे सप्ताह में: नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करके भारत सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा।
बैठक में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी अरुण कुमार मिश्र (ब्लॉक अध्यक्ष) श्री आशुतोष आजाद (शिक्षक नेता अ.जा.) मेराज अहमद (शिक्षक नेता) उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार, संजीव कुमार गौतम (कोषाध्यक्ष) श्री दिनेश कुमार (संयुक्त मंत्री) सहित कई शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ