स्कॉर्पियो कार ने राहगीर को मारी टक्कर मौके पर मौत, अन्य घायल
आइडियल इंडिया न्यूज,
शरद कपूर बिन्दू मौर्या सीतापुर
सीतापुर कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे–24 पर हुसैनगंज के पास आज करीब 11:50 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की पहचान रामू (55 वर्ष) निवासी आज़ाद नगर, सीतापुर के रूप में हुई है। वह एक आलू स्टोर पर चौकीदार के रूप में कार्यरत था। घर से स्टोर के सामने पहुंचकर सड़क पार करते समय, लखनऊ की ओर से आ रही तेज़ रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि रामू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित रही। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल किया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच-पड़ताल जारी है।


0 टिप्पणियाँ