BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

आणंद,गुजरात के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.खन्नाप्रसाद अमीन को नेपाल से मिला मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान

 आणंद,गुजरात के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.खन्नाप्रसाद अमीन को नेपाल से मिला मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

ब्यूरो डेस्क नेपाल 




काठमांडू , 21 फरवरी। आणंद, गुजरात के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा शिक्षाविद् डॉ.खन्नाप्रसाद अमीन को नेपाल के काठमांडू में सम्मानित किया गया है। आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा डॉ.खन्नाप्रसाद अमीन को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेपाल भारत मैत्री विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्द्धन, नेपाल भारत की मैत्री भाषा हिंदी/नेपाली के वैश्विक प्रचार प्रसार तथा देश विदेश के कवि, लेखक, साहित्यकार और शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल, भारत सहित 5 देश के एक हजार प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान तथा मातृभाषा गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर आणंद, गुजरात के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं शिक्षाविद, समाजसेवी तथा संपादक डॉ.खन्नाप्रसाद अमीन को प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया है।  

                

डॉ.अमीन की कई एकल कृतियाँ प्रकाशित है, अभी अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं में संपादक मंडल में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। वे विभिन्न साहित्यिक तथा सामाजिक संस्थाओं से आबद्ध डॉ.खन्नाप्रसाद अमीन को दर्जनों प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। डॉ.अमीन को सम्मान की बधाई देते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा - शब्द प्रतिभा का उद्देश्य है प्रतिभाओं का प्रोत्साहन कर उनमें नव ऊर्जा का विकास करना इसी कड़ी में आज आणंद, गुजरात के लोकप्रिय साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ.खन्नाप्रसाद अमीन का अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होना गौरव का विषय है। ज्ञात हो कि डॉ.अमीन एक कुशल लेखक एवं साहित्यकार है। इनकी लिखी कविताएँ समाज को सकारात्मक संदेश देती है। आज तक उन्होंने चौबीस किताबें लिखी है और गुजरात साहित्य अकादेमी,गांधीनगर की ओर से उनके कविता-संग्रह 'आदिवासी की मौत' को श्रेष्ठ पुस्तक पारितोषिक-2019 देकर पुरस्कृत किया है। ऐसे बहुमुखी प्रतिभा की धनी डॉ. खन्नाप्रसाद अमीन जैसे प्रतिभाशाली रचनाकारों को राज्य की ओर से भी संत श्री कबीर साहित्य अवाॅर्ड  एक लाख एवं दासी जीवण श्रेष्ठ साहित्य कृति अवाॅर्ड पचास हजार रुपए आदि दो अवाॅर्ड प्रदान किया गया है ये बडी गौरव की बात है। डॉ. अमीन के सम्मान की खबर पाकर उनके परिचित तथा मित्रों ने बधाई और शुभकामनाएँ दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ