आरोग्य भारती देवरिया द्वारा स्वस्थ जीवन विषयक गोष्ठी आयोजन
आइडियल इंडिया न्यूज़
लवकुश पाण्डेय कुशीनगर
आरोग्य भारती के तत्वाधान में देवरिया जिलेके देवरिया विकास खण्ड देवरिया विधानसभा के अंतर्गत सिंगही प्राथमिक विद्यालय और आंगन वाड़ी केंद्र में स्वस्थ जीवन शैली विषयकगोष्ठी का आयोजन किया गया और स्वस्थ रहने के लिए बच्चों कोआरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अजीत नारायण मिश्र द्वारा जरूरी टिप्स दिए गए और बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ और फल का वितरण किया गया
, उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली योग और आयुर्वेद को अपनाए, रितु अनुसार दिनचर्या उचित आहार बिहार का पालन करें, बच्चों को पिज़्ज़ा बर्गर मोमोज आदि से दूर रहना चाहिए और स्वस्थ रहने के लिए कोल्ड ड्रिंक सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन न करें घरेलू और देसी उत्पादों का सेवन करें इस प्रकार हम अपने को स्वस्थ रख सकते हैं और दूसरे को भी स्वस्थ रखने का संदेश दे सकते हैं l इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए घर का वातावरण स्वस्थ कैसे रहे इस पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए जागरूक किया जाए
जिससे स्वस्थ समाज की स्थापना हो सकेगी उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र और उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगावां का निरीक्षण किया l इस अवसर पर श्रीमान सुरेश गुप्ता जी, नगर पालिका परिषद बरहज की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल श्रीमती मीनू जायसवाल प्राथमिक विद्यालय के श्रीमान, संतोष कुमार प्रशांत कुमार, संतोष कुमार अंजलि दुबे, सुप्रिया सिंह, महिला मोर्चा की श्रीमती सीमा जैसवाल, आंगनबाड़ी केंद्र की श्रीमती निधि द्विवेदी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ