BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

डॉ. उदयशंकर भगत (वरिष्ठ पत्रकार) को यूपी गौरव अलंकरण से किया गया सम्मानित

 डॉ. उदयशंकर भगत (वरिष्ठ पत्रकार) को यूपी गौरव अलंकरण से किया गया सम्मानित

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

जयचंद,वाराणसी 

           


वाराणसी। उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद द्वारा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. उदयशंकर भगत को “यूपी गौरव अलंकरण” से सम्मानित किया गया। यह गरिमामय समारोह वाराणसी स्थित होटल किंग्स बनारस के सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने डॉ. भगत को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके लंबे पत्रकारिता जीवन, निष्पक्ष लेखन और समाजहित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. उदयशंकर भगत ने सदैव जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया और पत्रकारिता की मर्यादा को बनाए रखा।

इस अवसर पर परिषद के प्रतिनिधियों ने कहा कि “यूपी गौरव अलंकरण” उन व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। डॉ. भगत का समर्पण, ईमानदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा दृष्टिकोण युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. उदयशंकर भगत ने परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी निष्पक्ष एवं जनहित की पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध

 रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ