नगर पालिका की कूड़ा प्रबंधन लापरवाही जनता के लिए सिरदर्द
आइडियल इंडिया न्यूज़
संतोष कुमार अग्रहरि,अहियापुर जौनपुर
जौनपुर।नगर पालिका की कूड़ा प्रबंधन लापरवाही जनता के लिए सिरदर्द बनी हुई है।नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी शहर के कूड़ा को एकत्रित कर खुले गाड़ी में ले जाते समय समस्त मार्गों पर कूड़े को गिराते हुए जाती हैं। जिसके फलस्वरुप पीछे आ रहे लोगों को बड़ी ही अप्रिय गंध अर्थात बुरी दुर्गंध का मजबूरी में सामना करना पड़ता है तो कहीं चलती गाड़ी से पीछे रखा हुआ कूड़ा उड़ कर पीछे आ रहे लोगों के आंखों में भी चले जाते हैं और तो और पूरे मार्ग पर कूड़ा भी गिरते हुए जाते हैं जिससे पूरे मार्ग पर कूड़ा यहां वहां फैला हुआ रहता है । तो कूड़ा उठाने और झाड़ू लगाने का क्या लाभ हुआ ।लोगों से सफाई पर शिक्षाएं तो बहुत मिलती है 2 अक्टूबर से सफाई अभियान भी चलाया जाता है किंतु केवल उतने ही तय अवधि में सफाई होती है उसके बाद लोग सफाई भूल जाते हैं की सफाई क्या होती है ,'स्वच्छ जौनपुर सुंदर जौनपुर' स्लोगन बनकर ही लटका हुआ है ।क्या इस तरीके का कूड़ा यह लोग अपने घरों में भी करते हैं जी नहीं अपना घर तो साफ और सुंदर ही रखते हैं ठीक उसी प्रकार अपना शहर भी एक घर के ही समान है उसको भी अच्छे से साफ किया जाना चाहिए । कूड़ा उठाया जाना चाहिए और अच्छे ढंग से झाड़ू लगाना चाहिए । कम से कम पीछे गाड़ी पर रखे हुए कूड़े को त्रिपाल से प्लास्टिक पन्नी से ढक देना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ