BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

किसी के जैसा बनने में निज मौलिकता क्या खोना, कोई नहीं जो कर सकता है वो नारी कर सकती है।। डॉ अनामिका जैन अम्बर

किसी के जैसा बनने में निज मौलिकता क्या खोना,

कोई नहीं जो कर सकता है वो नारी कर सकती है।। डॉ अनामिका जैन अम्बर 

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

अजय कुमार वर्मा,लखनऊ

                 


लखनऊ । दिनांक 14 फरवरी 2026 को हिंदी साहित्य अकादमी लखनऊ संभाग द्वारा हिंदी साहित्य अकादमी की सचिव डॉ अनामिका जैन नंबर के लखनऊ आगमन पर स्वागत समारोह के रूप में जिला अध्यक्षा शिखा श्रीवास्तव (संभागाध्यक्ष) एवं वंदना श्रीवास्तव “वान्या" जी के प्रयास स्वरूप एक गोष्ठी का आयोजन गोमती नगर के अज़ल फाउंडेशन में किया गया। जिसमें हिंदी साहित्य अकादमी के लखनऊ संभाग के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे इस गोष्ठी में डॉक्टर अनामिका जैन नंबर ने वर्तमान में लेखन में रत सभी युवा साहित्यकारों का मनोबल बढ़ाते हुए साहित्य के क्षेत्र में अवसरों के बारे में बताया और साथ ही साथ बताया कि हम कैसे अपने लेखन और अपनी प्रस्तुतियों को कैसे निखार कर मंच तक का अपना सफर सुगम और सफल बना सकते हैं। कार्यक्रम में शिखा श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव “वान्या, सरोज बाला सोनी, डॉ अजय वर्मा “साथी", रवींद्र श्रीवास्तव, सुनील मेहरोत्रा, अंकुर पाठक, शिखर शर्मा, निर्भय निश्छल, अभिषेक अभिराम, शिवांश सुंदरम आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ