बड़े धूमधाम से मनाई गई महाराष्ट्र के संभाजी नगर में शिवाजी की जयंती
आइडियल इंडिया न्यूज़ संभाजी नगर ब्यूरो डेस्क
संभाजी नगर। शिव पवन शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव जयंती के रूप में संभाजी नगर में भगवान शंकर के साथ-साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भी बड़े धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर नगर के क्रांति चौक में शिवाजी की भव्य और विशाल प्रतिमा बनाई गई थी जिसके तरफ चारों तरफ बहुत ही अच्छा लाइट का डेकोरेशन किया गया था लाखों की संख्या में लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज एवं भगवान शंकर के जयघोष के साथ वातावरण को प्रफुलित कर दिया।
वीडियो देखें,,👇👇👇👇
चारों तरफ हंसी-खुशी का माहौल था तमाम भक्त और अनुयाई ढोल गड़े और शहनाइयों के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान में अपने करतब दिखा रहे थे बच्चे बूढ़े जवान समाज के गणमान्य लोग महिला पुरुष सभी लोग खुशी से नाचते झूमते नजर आए। इस अवसर पर कलाकारों ने अपने नृत्य कला से लोगों का मन मोह लिया और सभी शिव भक्त छत्रपति शिवाजी महाराज के जयकर की घोषणा कर रहे थे और एक दूसरे को प्रसन्नता के साथ शुभकामनाएं दे रहे थे
ऐसा दिखाई पड़ रहा था जैसे की सारा वातावरण ही शिव में हो गया है छत्रपति शिवाजी महाराज से संबंधित अनेक जातियां झांकियां का भी प्रदर्शन किया गया जिसको लोगों ने श्रद्धा से नमन करते हुए उससे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया आइडियल इंडिया न्यूज़ के संवाददाता ब्रांड एंबेसडर दो कुमारी अर्चना मीडिया ने सारी घटनाओं को अपने कमरे में कैद करते हुए सबको शुभकामनाएं दिया और पूरे कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।



0 टिप्पणियाँ