हरिंद्रा समर्पित वेल फेयर सोसायटी द्वारा विकलांग बच्चों को प्रदान किया गया उपहार
बच्चे देश के अनमोल धरोहर , छुपी प्रतिभाओं को निखारने में स्वयं सेवी संस्थाएं कर रही सराहनीय कार्य
वाराणसी। महानगर स्थित गायत्री दास गुप्ता तकनीकी प्रशिक्षण केन्द्र गौबी में गत दिवस हरिंद्रा समर्पित वेल फेयर सोसायटी द्वारा विकलांग (दिव्यांग) बच्चों को उनके आत्मविश्वास और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक संगोष्ठी संस्थापिका सुनीता साहनी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर पहुंचे सम्मानित जनों ने कहा कि बच्चे भगवान के अनमोल धरोहर हैं, इन्हें सजाना, संवारना और निखाराना हम सभी सम्मानित जनों का वास्तविक धर्म और कर्म है। कहा गया कि इनके अंदर छुपी प्रतिभाओं को निखारने में स्वयं सेवी संस्थाएं जो काम कर रही हैं
वह निश्चित रूप से सराहनीय है।इस मौके पर कहा गया कि मानव सेवा और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। ऐसे में हमें सभी संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठकर कर बिना किसी भेद भाव के मानवता को प्राथमिकता देनी चाहिए।इस अवसर पर सैकड़ों दिव्यांग (विकलांग) मूक-बधिर बच्ची को हरिद्रा समर्पित वेल फेयर सोसायटी की संस्थापिका सुनीता साहनी द्वारा उपहार स्वरूप खाद्य पदार्थ बिस्कुट,
सुषमा सिंह, ज्योति प्रजापति, विकास शुक्ला, राधा सिंह ,सुषमा शुक्ला समेत अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।






0 टिप्पणियाँ